आगरा जिला

आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला, तहसील व नगर है। ज़िले का मुख्यालय आगरा है।

आगरा
  ज़िला  
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य उत्तर प्रदेश
महापौर
नगर पालिका अध्यक्ष [[]]
जनसंख्या
घनत्व
३६,११,३०१ (२००१ के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
४०२७ कि.मी²
• १७१ मीटर
आधिकारिक जालस्थल: agra.nic.in

नामकरण व इतिहास

यह ज़िला ताजमहल के कारण प्रसिद्ध है।[1]। इस नगर का नाम सर्वप्रथम महाभारत में "आग्रवन" के रूप में आया था। ईस्वी की दुसरे शताब्दी में प्रसिद्ध यूनानी भूगोलविद टॉलमी नें अपने विश्व मानचित्र में आगरा भी संमिलित किया था। एक जनश्रुति के अनुसार राजा बादलसिंह (सन् १४७५) नें आगरा में एक क़िला बनाया था। १२ वीं शताब्दी में फ़ारसी कवि सलमान ने इस क़िले में राजा जयपाल व ग़ज़नी के महमुद के साथ हुए युद्ध का वर्णन किया है।[1] बाद में मुग़लकाल में आगरा में शाहजहाँ ने ताजमहल, अकबर का आगरे का क़िला, इत्मद-उद-दौलत आदि भवन बनाबाये थे जिस के लिए यह ज़िला अभी भी प्रसिद्ध है।

भूगोल

आगरा ज़िला उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित है। यह जिला का अक्षांश 27.11' उत्तर व देशान्तर 78.0' से 78.2' पूर्व है। इस ज़िले की ऊँचाई १६९ मीटर है।[1] आगरा ज़िला उत्तर और पूर्व में क्रमशः मथुरा और फ़िरोज़ाबाद ज़िले तथा दक्षिण में राजस्थान के धौलपुर तथा भरतपुर ज़िलों से घिरा हुआ है।

जनसंख्या व क्षेत्रफल

सन १९९१ की जनगणना अनुसार आगरा ज़िले का क्षेत्रफल ४०२७ वर्ग किमी है। इसमें ३८३८.६ वर्ग किमी ग्रामीण व १८८.४ वर्ग किमी नागरिक है। इस ज़िले का जनसंख्या २७,५१,०२१ थी जिसमें पुरुषों की संख्या १५,०१,९२७ व महिलाओं की १२,४९,०९४ थी। इसमें से १६,३९,९३५ ग्रामीण व ११,११,०८६ नागरिक थे।[1]

ज़िले की विस्तृत जनसंख्या निम्नलिखित सूची में दर्शाई गई है[2] -

ब्लाकक्षेत्रफलआवासीय गृहजनसंख्यापुरुषमहिला
फतेहपुर सीकरी310.4158701032225679546427
अछनेरा275.5183611230266773955287
अकोला164.413845938645152042344
बिचपुरी121.312359875664780339763
बरोली अहीर238.2231521596578749072162
खन्दोली214.6179011239956814655849
एतमादपुर223.2170511121436194950194
जगनेर319.311114731124082632286
खैरागढ़244.0156871067175911147606
सैयां229.1158391119326265049282
शम्साबाद266.4202291352257513060095
फतेहाबाद349.4200531319717337658595
पिनहट297.112241852844677038514
बाह272.4156531006585491145747
जैतपुर कलां313.413968915634924842315
संपूर्ण ग्रामीण3836.62442631639935903464736471
संपूर्ण नगर188.41643611111086598463512623
संपूर्ण ज़िला4027.0408624275102115019271249094

तहसील और निर्वाचन क्षेत्र

आगरा में ६ तहसीलें हैं एतमादपुर, आगरा, किरौली, खैरागढ़, फ़तेहाबाद और बाह। ज़िले का मुख्यालय आगरा नगर में है। ज़िले को १५ ब्लॉक्स में विभाजित किया गया है। यहाँ दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर सीकरी और आगरा तथा ९ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाह, फ़तेहाबाद, एतमादपुर, दयालबाग, आगरा छावनी, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, खैरागढ़ तथा फतेहपुर सीकरी हैं।

टीका

  1. आगरा जिले की सामान्य जानकारी
  2. आगरा, जनगणना १९९१

बाहरी कड़ियाँ

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.