तख़्त-ए-ताऊस

तख़्त-ए-ताऊस (फ़ारसी: تخت طاووس, यानी मयूर सिंहासन) वह मशहूर सिंहासन है जिसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। पहले यह आगरे के किले में रखा था। वहाँ से इसे दिल्ली के लाल किले में ले जाकर रख दिया गया। दिल्ली से इस सिहांसन को ईरान का शाह नादिरशाह लूट कर ले गया। सन् 1747 में नादिरशाह के ख़ून के वक़्त यह सिंहासन अचानक गायब हो गया और यह तब से लापता है। इसका नाम 'मयूर सिंहासन' इसलिए पड़ा क्योंकि इसके पिछले हिस्से में दो नाचते हुए मोर दिखाए गए हैं।

मयूर सिंहासन पर आसीन शाहजहाँ का चित्र

आकार और बनावट

बादशाह शाहजहाँ ने ताज-पोशी के बाद अपने लिए इस बेशकीमती सिंहासन को तैयार करवाया था। इस सिंहासन की लंबाई तेरह गज, चौड़ाई ढाई गज और ऊंचाई पांच गज थी। यह छह पायों पर स्थापित था जो सोने के बने थे। सिंहासन तक पहुंचने के लिए तीन छोटी सीढ़ियाँ बनाई गयी थी, जिनमें दूरदराज के देशों से मंगवाए गए कई कीमती जवाहर जुड़े थे। दोनों बाज़उं पर दो खूबसूरत मोर, चोंच में मोतियों की लड़ी लिये, पंख पसारे, छाया करते नज़र आते थे और दोनों मोरों के सीने पर लाल माणिक जुड़े हुए थे। पीछे की तख्ती पर कीमती हीरे जड़े हुए थे जिनकी लायक लाखों रुपये थी। इस सिंहासन को बनाने में कुल एक करोड़ रुपये खर्च किये गए थे। जब नादिरशाह ने दिल्ली पर हमला किया तो दिल्ली की सारी धन-दौलत समेटने के अलावा, इस सिंहासन-ए ताउस को भी अपने साथ फ़ारस ले गया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

    बाहरी कड़ियाँ

    This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.