काठमाण्डौ विश्वविद्यालय
काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, नेपाल का स्वायत्त, निजी विश्वविद्यालय है। यह नेपाल का तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिला के धुलिखेल में स्थित है। धुलिखेल, काठमाण्डौ से ३० किमी पूर्व में स्थित है। इसकी स्थापना १९९१ में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के प्रांगण (कैम्पस) धुलिखेल, पाटन, और भक्तपुर में हैं। इसमें मानविकी, व्यवस्थापन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्साशास्त्र, इन्जिनियरिङ आदि की शिक्षण होता है। सम्प्रति काठमांडौ विश्वविद्यालय में १५,००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
काठमाण्डौ विश्वविद्यालय | |
---|---|
काठमाण्डौ विश्वविद्यालय | |
काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का लोगो | |
आदर्श वाक्य: | Quality Education for Leadership |
स्थापित | 1991 |
प्रकार: | निजी |
कुलाधिपति: | नेपाल के प्रधानमंत्री |
कुलपति: | Prof. Dr. Ram Kantha Makaju Shrestha |
विद्यार्थी संख्या: | 15000 |
अवस्थिति: | धुलिखेल , नेपाल |
जालपृष्ठ: | ku |

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन
इन्हें भी देखें
- त्रिभुवन विश्वविद्यालय, कीर्तिपुर, काठमाण्डौ
बाहरी कड़ियाँ
This article is issued from
Wikipedia.
The text is licensed under Creative
Commons - Attribution - Sharealike.
Additional terms may apply for the media files.