मिज़ो भाषा

मिजो भाषा मिजोरम की एक प्रमुख भाषा है। मिजोरम को 1954 तक 'लुशाई पर्वतीय जिले' के नाम से जाना जाता था मिजोरम के अतिरिक्त यह भाषा मिजोरम से सटे मणिपुर, त्रिपुरा, चटगांव हिल और चिन हिल्स के आसपास के क्षेत्रों में भी बोली जाती है। मिजो का शाब्दिक अर्थ "उंची भूमि के वासी" है (मि = "लोग", जो़ = "उंची भूमि")। मिजो भाषा को "लुशाई भाषा" के नाम से भी जाना जाता है।

इतिहास

मिजो भाषा, तिब्बती-बर्मन की कुकी-चिन शाखा के अन्तर्गत आती है। मिजो के कई समुदायों की विभिन्न बोलियों में मिजो, सबसे अधिक प्रचलन में थी जो कालान्तर में एक सर्वमान्य भाषा बन के रूप उभरी।

लेखन प्रणाली

ईसाई धर्म प्रचारकों ने मिजो़ भाषा को लिखने के लिये रोमन लिपि पर आधारित एक लिपि विकसित की। मिजो़ भाषा को लिखने में निम्न स्वर और व्यंजनों का उपयोग किया जाता है:

a, aw, b, ch, d, e, f, g, ng, h, i, j, k, l, m, n, o, p, r, s, t, ţ, u, v और z.

बाहरी कड़ियाँ

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.