घाघरा नदी

घाघरा (गोगरा या करनाली) उत्तरी भारत में बहनेवाली एक नदी है। यह गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है।

GhaGhara (करनाली, घाघरा नदी, सरयू)
River
देश भारत, नेपाल, तिब्बत
स्रोत मापचाचुंगो हिमनद
 - स्थान तिब्बत, चीन
 - ऊँचाई 3,962 मी. (12,999 फीट)
मुहाना गंगा
 - स्थान डोरीगंज, भारत
लंबाई 1,080 कि.मी. (671 मील)
जलसम्भर 1,27,950 कि.मी.² (49,402 वर्ग मील)
घाघरा व गंडकी नदी का मानचित्र
घाघरा व गंडकी नदी का मानचित्र

यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से निकलती है जहाँ इसका नाम कर्णाली है। इसके बाद यह नेपाल से होकर बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश एवं बिहार में प्रवाहित होती है। लगभग ९७० किमी की यात्रा के बाद बलिया और छपरा के बीच यह गंगा में मिल जाती है[1]। इसे 'सरयू नदी', सरजू, शारदा आदि के नाम से भी जाना जाता है।

यह बहराइच, सीतापुर, गोंडा,बाराबंकी, फैजाबाद, अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरी घाट, बलिया आदि शहरों के क्षेत्रों से होकर गुजरती है।

सन्दर्भ

  1. http://www.britannica.com/place/Ghaghara-River ब्रिटानीका एन्साइक्लोपीडीया
This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.