देवेन्द्र फडणवीस
देवेन्द्र फडणवीस एक भारतीय राजनेता हैं। महाराष्ट्र पूर्व के मुख्यमंत्री (कार्यकाल 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 तक) तथा राज्य के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं।
देवेन्द्र फडणवीस | |
![]() | |
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री | |
पदस्थ | |
कार्यभार ग्रहण 31 अक्टूबर 2014 | |
राज्यपाल | चेन्नामनेनी विद्यासागर राव |
---|---|
पूर्व अधिकारी | राष्ट्रपति शासन |
निर्वाचन क्षेत्र | नागपुर दक्षिण पश्चिम |
जन्म | 22 जुलाई 1970 नागपुर, महाराष्ट्र |
राजनैतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | अमृता फडणवीस |
वेबसाइट | http://www.devendrafadnavis.in |
जीवन परिचय
देवेन्द्र गंगाधरराव फडनवीस महाराष्ट्र की राजनीति का वो नाम है जिसने अपने पिता से राजनीति विरासत मिलने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई। फड़नवीस ब्राह्मण परिवार से तालुक रखते हैं और उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में रहे हैं। फड़नवीस के पिता राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रहे। देवन्द्र ने लॉ से स्नातक किया इसके अलावा उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। फडनवीस अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य थे। एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में उन्होने जमीनी स्तर पर राजनेताओं के लिए कार्य किया।[1]
व्यक्तिगत जीवन
देवेंद्र फडनवीस ने 2006 में अमृता रानाडे से शादी की। इनकी एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडनवीस है। अमृता रानाडे नागपुर के एक्सिस बैंक में एसोसिएट उपाध्यक्ष हैं। [2] रानाडे एक गैर राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उसके माता पिता नागपुर में डॉक्टर हैं।
सन्दर्भ
- "Devendra Fadnavis is known for keeping his word". Yahoo India News. अभिगमन तिथि 29 October 2014.
- Barkha Mathur (29 October 2014). "Fadnavis's banker wife to seek transfer from Nagpur". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . अभिगमन तिथि 29 October 2014.