राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वे पूर्व भारत के गृह मंत्री रह चुके है तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। राजनाथ सिंह 17 वीं लोकसभा में भाजपा के उपनेता हैं

राजनाथ सिंह

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
३१ मई २०१९
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी निर्मला सीतारमण

पद बहाल
२६ मई २०१४  ३१ मई २०१९
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
पूर्वा धिकारी सुशील कुमार शिंदे
उत्तरा धिकारी अमित शाह

पद बहाल
23 जनवरी 2013  09 जुलाई 2014
पूर्वा धिकारी नितिन गडकरी
उत्तरा धिकारी अमित शाह
पद बहाल
24 दिसम्बर 2005  24 दिसम्बर 2009
पूर्वा धिकारी लाल कृष्ण आडवाणी
उत्तरा धिकारी नितिन गडकरी

पद बहाल
20002002
पूर्वा धिकारी राम प्रकाश गुप्ता
उत्तरा धिकारी मायावती
चुनाव-क्षेत्र हैदरगढ़

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
१६ मई २०१४ से
चुनाव-क्षेत्र लखनऊ

जन्म 10 जुलाई 1951 (1951-07-10)
भभौरा, चंदौली जिला, उत्तर प्रदेश, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सावित्री सिंह
बच्चे 2 पुत्र
1 पुत्री
शैक्षिक सम्बद्धता गोरखपुर विश्वविद्यालय
पेशा भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता
जालस्थल राजनाथ सिंह का आधिकारिक जालस्थल
As of 23 जनवरी, 2013

आरंभिक जीवन

राजनाथ सिंह 2015 में नयागांव, सोनपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए

राजनाथ सिंह का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के एक छोटे से ग्राम भाभोरा में हुआ था। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था।[1] वे क्षेत्र के एक साधारण कृषक परिवार में जन्में थे और आगे चलकर उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम क्ष्रेणी में भौतिक शास्त्र में आचार्य की उपाधी प्राप्त की।[1] वे १३ वर्ष की आयु से (सन् १९६४ से) संघ परिवार से जुड़े हुए हैं और मिर्ज़ापुर में भौतिकी व्याख्यता की नौकरी लगने के बाद भी संघ से जुड़े रहे।[1] १९७४ में, माथे पर एक चमकदार लाल तिलक के साथ, उन्हें भारतीय जनसंघ का सचिव नियुक्त किया गया।

आरम्भिक राजनीतिक जीवन

राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वो २००० से २००२ तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री तथा राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के शासन में कृषि मंत्री रहे।

भाजपा अध्यक्ष

राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उप‍लब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्‍ण आडवाणी के पास ही थी। [2] राजनाथ सिंह पहली बार 31 दिसंबर, 2005 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। दूसरी बार जनवरी 23, 2013 से जुलाई 09, 2014 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।[3]

केन्द्रीय गृहमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवगठित सरकार में 26 मई, 2014 को  श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। दूसरी बार मोदी सरकार में रक्षा मंत्री बने । वे 2019 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे ।[3][4]

केन्द्रीय रक्षा मंत्री

30 मई, 2019 को  श्री राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। 1 जून 2019 को श्री सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला। [5]

सन्दर्भ

  1. "राजनाथ सिंह: सारांश". ज़ी न्यूज़.
  2. http://aajtak.intoday.in/gallery/rajnath-singh-professor-to-party-president-1-4804.html#photo1
  3. "बीजेपी आधिकारिक वैबसाइट".
  4. "एनडीटीवी इंडिया".
  5. "रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक,".

बाहरी कड़ियाँ

राजनाथ सिंह का आधिकारिक जालस्थल

राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
निर्मला सीतारमण
भारत के रक्षा मंत्री
३१ मई २०१९ वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ
पूर्वाधिकारी
सुशील कुमार शिंदे
भारत के गृह मंत्री
२६ मई २०१४ ३१ मई २०१९
उत्तराधिकारी
अमित शाह
पूर्वाधिकारी
राम प्रकाश गुप्ता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
28 अक्टूबर 2000 8 मार्च 2002
उत्तराधिकारी
राष्ट्रपति शासन


This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.