हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है।

हैरी पॉटर किताबें
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
लेखक जे. के. रोलिंग
निकालने वालेटॉमस टेलर (ब्रिटेन)
मेरी ग्रांडप्रे (भारत)
प्रकारभ्रम, रोमांचक पुस्तक
प्रकाशकब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन)
मंजुल प्रकाशन (भारत)
रिलीज़ तिथि30 जून 1997
अनुवादकडॉ॰ सुधीर दीक्षित
क्रम में इसका नंबरएक
बिक्री~107 मिलियन (विश्वव्यापी)
कहानी कालक्रम1981, 1991-1992
पिछली किताबयह पहली किताब है
बाद की किताबहैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

उपन्यास

उपन्यास की इस पहली कड़ी में जब हैरी 11 साल का था, तब उसे तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स का रखवाला हैग्रिड बताता है कि वो एक जादूगर है और उसे उसे हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य डम्बल्डोर ने वहीं पढ़ने का न्योता दिया है। इस तरह हैरी पहली बार जादुई दुनिया से परिचित होता है और हॉग्वार्ट्स में दाख़िला ले लेता है। काफ़ी रोमांचक ज़िन्दगी के बाद उसने अमरता देने वाले पारस पत्थर को प्रोफ़ेसर क्विरल के सिर में घुसे वोल्डेमॉर्ट के हाथों से बचाया।

फ़िल्म

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (हिन्दी में डब्ड) नाम की हॉलिवुड फ़िल्म, जो इस उपन्यास पर आधारित थी, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई और उसे तीन ऑस्कर्स के नामांकन मिले।[1] हैरी पॉटर का किरदार डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का ऍमा वॉट्सन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे क्रिस कोलम्बस और निर्माता डेविड हेमन। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर है वॉर्नर ब्रदर्सब्रिटेन में इसे Harry Potter and the Philosopher's Stone के नाम से रिलीज़ किया गया था।

सन्दर्भ

  1. "Harry Potter and the Sorcerer's Stone". मूल से 9 June 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 फरवरी 2019.
This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.